Categories: GaziabadUP

ट्रोनिका सिटी फैक्ट्री में युवक को गिरने से आई गम्भीर चोट ,पुलिस ने नही की कार्रवाई

सरताज खान

गाजियाबाद लोनी। रामपार्क विस्तार सुधीर एनक्लेव निवासी गौरव रावत पुत्र प्रताप सिंह रावत काफी लंबे समय से ट्रोनिका सिटी के अल्फा चौक के पास हरी दर्शन सेवा धाम अगरबत्ती बनाने की फैक्ट्री में काम करता था। पीड़ित के अनुसार पिछले बृहस्पतिवार को मालिक के कहने पर डिश एंटीना को सही करने लकड़ी की सीढ़ी से ऊपर चढ़ा और उसका पैर फिसलने से नीचे गिर गया। जिससे उसके सर में काफी गंभीर चोट आई। आरोप है कि पीड़ित परिवार थाना टोंनिका सिटी पुलिस के पास गया। लेकिन फैक्ट्री मालिक गोल्डी के दबाव में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।जिससे गरीब परिवार अलग अलग हॉस्पिटल के चक्कर काट रहा है ।

आखिरकार हॉस्पिटल वालों ने फिर गौरव को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती करा दिया लेकिन वहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने मामले को मालिक से मिलकर रफा-दफा करने का काम किया है। पुलिस ने तहरीर भी नहीं ली और थाने से उसे भगा दिया। अब पीड़ित परिवार एसएसपी और डीएम से मिलकर न्याय की गुहार लगाने के लिए तैयारी कर रहा है।

aftab farooqui

Recent Posts