Categories: Crime

रोशनदान के रास्ते चोरों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम

उमेश गुप्ता 

बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम तेन्दुहारी में सफीक पुत्र लतीफ के घर में चोरी की घटना का अंजाम चोरों ने उस समय दिया जब घर के सभी सदस्य मकान की छत पर सो रहे थे। घटना की जाकनारी प्रातः होने पर परिजनों को हुयी। पुलिस को दी गयी लिखित सूचना में सफीक ने कहा है कि मकान के रोशनदान पर विना सीमेन्ट की ईट सजाकर रखी गयी थी उसे हटाकर चोर मकान के अन्दर घूस गये और तीन बक्से व चार बैग को ले जाकर घर से कुछ दूर खेत में विखेर दिये थे।

इस चोरी में 8 हजार नकद, एक सेट चांदी का पायल, एटएम कार्ड, बैंक पास आदि चोरी कर लिये हैं। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने घटना स्ािल का मौका मुआयना भी किया है। समाचार लिखे जाने तक उभांव थाने में इस बावत कोई प्राथमिकी दर्ज नही हुयी थी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts