Categories: Crime

कर रही थी उचक्कागिरी, चढ़ी पुलिस के हत्थे, दो माहिला उचाक्कागीर हिरासत में

ए जावेद

वाराणसी. आदमपुर पुलिस ने कल रात्रि उच्चका गिरोह की दो महिला सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। गैर जनपद और निवासिनी दोनों महिलाये रास्ता चलते महिलाओं के साथ उच्चका गिरी का काम करती थी। गिरफ्तार महिलाये मूलतः महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली है और कुछ समय से प्रयागराज के नैनी इलाके में रहती है।

गिरफ़्तारी के सम्बन्ध में बताते हुवे प्रभारी निरीक्षक आदमपुर आशुतोष ओझा ने पत्रकारों को बताया कि कल दिनांक 02-07-2019 की रात्रि को थाना आदमपुर पुलिस को सूचना मिली कि कोनिया निवासिनी सावित्री वर्मा नामक एक महिला के बैग से राजघाट पर चेन खोल कर पैसा निकालने व सोने की चेन लूटने का प्रयास दो उचक्का महिलाओं द्वारा किया गया है। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना आदमपुर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुँचकर क्षेत्रीय नागरिको के सहयोग से दो महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार महिलाओं ने पूछताछ में अपना नाम सलिता निवासिनी करौना जिला नागपुर महाराष्ट्र हालपता नैनी प्रयागराज, और रेखा जिला नागपुर महाराष्ट्र हालपता नैनी प्रयागराज बताया। पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं को धारा 393/379/411/504/506 में चालान कर न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 महेश मिश्रा, म0का0 संघदीपा व म0का0 रेखा चौधरी मौजूद रही।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts