प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर (भदोही)। पिछले दस दिनों पूर्व गंगा में स्नान करते समय बिहरोजपुर दरजिया घाट पर दो युवतियां गंगा में डूब गई थी जिन्हें स्थानीय गोताखोर समेत वाराणसी से आये एन डी आर एफ की टीम दो दिनों तक तलाश करने के बाद थक हार कर वापस चली गयी थी। और परिजन भी तलाश करते करते थक हार कर निराश हो चुके थे
बताते चले बिहरोजपुर निवासी राजेश दुबे के घर से 24 जून दिन सोमवार को बारात कही गई थी जो वापस भी नहीं लौट पाई थी।ओर उसी वैवाहिक समारोह में सम्मिलित होने के लिए लोकापुर बाबतपुर वाराणसी निवासी निधि दुबे 20 वर्ष पुत्री स्वामीनाथ दुबे अपने जीजा के घर गई थी और मंगलवार को सुबह गंगा स्नान करने के लिए राजेश दुबे की पुत्री सेजल दुबे 18 वर्ष और परिवार की ही एक और लड़की के साथ दर्जिया घाट पर स्नान करने गई जहां तीनों युवतियां डूबने लगी जिसमें किसी तरह से परिवार की एक लड़की बच गई और सेजल दुबे तथा निधि दुबे गंगा में डूब गई। जिसकी सूचना गोपीगंज थाना में दी गई कोतवाल संजय राय समेत भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों डूबी युवतियों की तलाश करवा रहे थे लेकिन गोताखोरों के असफल हो जाने के बाद एन डी आर एफ की टीम भी नही तलाश कर पाई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…