Categories: Crime

नाजायज शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल

सरताज खान

गाजियाबाद लोनी। जनपद के ट्रोनिका सिटी पुलिस ने 2 शराब तस्करो को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर पुलिस ने दोनो को जेल भेज दिया है।

एसएचओ सुभाष सिंह ने बताया कि गुरुवार दिन में करीब साढ़े 11 बजे ग्रीन गार्डन मैरिज होम खजुरी पुस्ता मार्ग पर पुलिस चैकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने संदिग्ध ऑटो को रोककर चैक किया। जिसमें पुलिस को 50 पेटी नाजायज हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई। पुलिस ने ऑटो रिक्शा को कब्जे में लेकर 2 अभियुक्तो सोनू खारी पुत्र रणवीर सिंह निवासी रामपार्क थाना ट्रोनिका सिटी तथा कविंद्र सिंह पुत्र भंवर सिंह निवासी करावलनगर थाना करावलनगर दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें जेल भेज दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts