प्रदीप दुबे विक्की
औराई भदोही।।
स्थानीय बाजार औराई सहित क्षेत्र के घोसिया,महराजगंज,उगापुर, आदि बाजारों में बुधवार को बारिश के चलते सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगी सब्जियों के चलते आम आदमी का बजट गड़बड़ा जा रहा है। बारिश के चलते सब्जियों के दाम में काफी वृद्धि हुई है। शुक्रवार को औराई, महराजगंज, कोठरा बाजार में कटहल जहां 50 रूपया प्रतिकिग्रा बिका वहीं परल 80, बैंगन 50, नेनुआ 50 रूपया हो गया है। करैला उछाल मारकर सीधे 80 रूपया व बोड़ा सीधे 100 रूपया प्रतिकिग्रा हो गया है और गरीबों के जीभ की पहुंच से बाहर हो गया है।
भिंडी भी 50 रूपया, तो लौकी 40, कोहड़ा 40, पालक 40, शिमला मिर्च 130, प्याज 24, आलू 18, अदरक 200, पत्ता गोभी 40 रूपया प्रतिकिग्रा बिका। वहीं धनिया सीधे 500 रूपया व हरी मिर्च 100 रूपया किग्रा बिका। सवरां कोठरा के सब्जी विक्रेता संदीप गुप्ता व पतिराज गुप्ता ने बताया कि बारिश के चलते सब्जियों की पैदावार काफी कम हो गई है जिसके चलते इनकी कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…