प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर भदोही।।
जमीनी विवाद में घायल हुए अधेड़ की इलाज के दौरान मौत होने के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों द्वारा भदोही -ज्ञानपुर मार्ग जाम कर जमकर हंगामा किया गया है l दो महीने पहले रास्ते को लेकर विवाद हुआ था जिसमे अधेड़ को बुरी तरह पीटा गया था मामले में परिजनों द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है l इलाके में तनाव को देखते हुए कई थानों की फ़ोर्स तैनात की गई है l
ज्ञानपुर कोतवाली इलाके के वेदपुर गांव के रहने लाल चंद गुप्ता का 13 मई को गांव के श्याम नारायण से रास्ते को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद हुई मारपीट में लाल चंद बुरी तरह घायल हो गया था आरोप है की लोगो ने लाठी डंडो से पीट पीटकर उसे अधमरा कर दिया था l लाल चंद का वाराणसी में तभी से इलाज चल रहा था जहाँ उनकी मौत हो गई आज जैसे ही मृतक का शव गांव पहुंचा तो सैकड़ो ग्रामीणों के साथ परिजनो ने शव को सड़क पर रखकर भदोही -ज्ञानपुर मार्ग जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है परिजनों का आरोप है की पुलिस मामले की जाँच में लीपापोती करने में जुटी है परिजनों ने मांग की है की आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाये l
वही ग्रामीणों के इस हंगामा को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात कर दी गई है अभी भी पुलिस जाम को खत्म नहीं करा पाई है ग्रामीण मांग कर रहे है की जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचकर उनकी फ़रियाद सुने बाइट – बिंदु गुप्ता – मृतक की लड़की
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…