प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, भदोही। जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर बाइक सवार 2 कांवरिये सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय चेेतसिंह में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कौशांबी जनपद के ग्राम असरावल कला थाना पिपरिस निवासी अनुज केसरवानी 23 वर्ष पुत्र अशोक केसरवानी अपनी बाइक से चचेरे भाई अंकुर केसरवानी 20 वर्ष पुत्र सालिकराम केसरवानी के साथ जलाभिषेक को जा रहे थे। सीतामढ़ी के पास अचानक असंतुलित होकर विद्युत पोल से जा टकराए। जिसमें अंनुज केसरवानी को गंभीर चोटे आई है । उपचार हेतु उन्हें जिला चिकित्सालय के चेतसिंह लाया गया।जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर अन्यत्र रेफर कर दिया है।
वहीं दूसरी ओर जिले के थाना क्षेत्र ऊंज के पास भदोही-प्रयागराज बॉर्डर स्थित सड़क के डिवाइडर से टकराकर जलाभिषेक के बाद वापस घर लौटते समय 40 नंबर गोमती फाफामऊ निवासी मनके 23 वर्ष पुत्र मखनिया गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे स्थानीय पुलिस द्वारा जिला चिकित्सालय चेत सिंह में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…