अनिल कुमार
सुशासन बाबू के राज में अपराध की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार रात छपरा जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के पिठौरी नंदटोला गांव में ग्रामीणों ने तीन युवकों को पीट पीट कर मार डाला।
मृतकों की पहचान कर ली गई है। मृतक पड़ोस के ही गांव के रहने वाले बताये गए हैं। शुक्रवार सुबह से ही मृतक के परिजन प्रर्दशन कर रहे हैं।
जिस जगह पर ग्रामीणों ने तीन लोगों की हत्या की है, वहां के ग्रामीणों का कहना है कि ये तीनों मवेशी चोरी करने आए थे।
इनके पास से एक पिकअप वैन भी बरामद किया गया है, जिस पर एक मवेशी भी था।
सारण एसपी हरिकिशोर राय ने कहा है कि शुरूआती जांच में पुलिस यह पता किया है कि तीनों मवेशी चोरी करने गांव में आए हुए थे। एसपी हरिकिशोर राय ने बताया कि डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर दिया गया है तथा पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान कर ली है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…