हर्मेश भाटिया
शिमला : भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में पार्टी के दो नेताओं का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया। कुल्लू जिले में पार्टी की युवा शाखा के एक नेता और पदाधिकारी का सोशल मीडिया पर कथित अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। वीडियों में दोनों आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने शनिवार को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया और वीडियो को साझा करने वालों को चेताया था। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने बताया कि दोनों नेता कुल्लू जिले की भाजपा इकाई और पार्टी की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवायएम) से जुड़े हैं। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि वीडियो में दिख रही महिला के पुलिस से शिकायत करने पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 67 और 67ए के तहत बंजर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। जिला पुलिस प्रमुख ने सोशल मीडिया यूजर्स को इसकों साझा को लेकर चेताया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…