ए जावेद
वाराणसी. उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद के सैयदराजा का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आज रविवार सुबह कुछ शरारती तत्वों ने एक किशोर को मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना के बाद क्षेत्र में बढे तनाव को देखते हुवे मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। मामला चंदौली जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के छत्तेम गांव के समीप वार्ड नंबर- 12 का है। घायल किशोर का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है जहा उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
मौके पहुंची पुलिस और परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। युवक ने बताया कि चार लोगों ने मुझे पकड़ लिया और मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। एसपी संतोष कुमार सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित का हाल जाना और उससे पूछताछ की। इसके बाद एसपी ने सैयद राजा थाने की पुलिस को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
पीड़ित के पिता का बड़ा आरोप, जय श्री राम न कहने पर लगाया आग
घटना के बाद शाम को घायल खालिक के पिता ज़ुल्फ़िकार ने बड़ा आरोप लगाते हुवे एक वीडियो वायरल किया है जिसमे आरोप लगाया है कि आरोपियों ने कथित रूप से जय श्री राम कहने और अल्लाह को गलिया देने का दबाव बनाया था, जिसके लिए जब खालिक ने इनकार कर दिया तो उन आरोपियों ने उसको मिटटी का तेल छिड़क का जला दिया। वही पीड़ित युवक ने बताया है कि जब उसको आग लगाईं गई तो उसने पानी में कूद कर अपनी जान बचाया है।
वही चिकित्सको का कहना है कि घायल युवक 80% तक जल गया है और स्थित गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले में मोबलीचिंग की घटना से इनकार करते हुवे जांच की बात कही है। फिलहाल पीड़ित की हालात गंभीर है। गाव में व्याप्त तनाव के मद्देनज़र भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। उच्चाधिकारी स्वयं लगातार गाव के दौरे कर रहे है और स्थिति पर पैनी नज़र रखे हुवे है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…