मुकेश कुमार
हापुड़। गभाना क्षेत्र के गांव ख्यामई का विकल शर्मा पुत्र जयनारायण शर्मा निवासी ख्यामई का रहने वाला था जिसकी उम्र करीब 19वर्ष थी मृतक करीब4माह से हापुड़ के कोकाकोला बिजली घर में ठेकेदार त्रलोचन सिंह व अमित सिंह आदि लोगों के साथ काम करता था जो कि दिन रविवार को करीब शाम 3।30बजे फेस वन 289 में सीटी पिटी लगाने गया था।
आरोप है कि इस दौरान डॉक्टरो ने पुलिस को सूचना देने की बात कही तो मृतक को अस्पताल से लाकर कोकाकोला बिजली घर में डालकर व बिजली घर का ताला लगाकर मौके से लोग फरार हो गए। इस दौरान मृतक के गांव का साथी मोहित शर्मा ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दिया। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे तो मृतक के पास गाँव का साथी मोहित शर्मा उसके पास बैठा था।
परिजनों का कहना है कि उन्होंने पहुंचते ही जिला हापुड़ पुलिस को घटना की सूचना दिया। सुचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना धौलाना के इस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना व एस आई नवीन गौतम ने मौके पर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि इस्पेक्टर ने मृतक के पिता जयनारायण शर्मा से इस दौरान अभद्र व्यवहार किया। परिजनों का आरोप है कि मामले में पुलिस हमसे सौदेबाजी भी करने में लगी थी। बहरहाल परिजनों का कहना है कि मामले में काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…