फारूख हुसैन
लखीमपुर खीरी/ लखीमपुर खीरी जिले मेंमैगलगंज थाना क्षेत्र के कुसुमी गांव में मंगलवार को एक बिजली के खम्भे में करंट उतर आया जिसमें गांव की ही दो महिलाओ व दो बच्चे इसकी चपेट में आ गए। सभी गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को मितौली अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। गम्भीर रुप से घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
दरअसल अनिल कुमार की पत्नी निधी देबी (26) बेटी सुभी(3) व महिमा (1) को लेकर घर के पास कूड़ा डालने गई थी। इसी दौरान वह पास में लगे बिजली के खंभे की चपेट में आ गई। करंट की चपेट में आने से निधि खंभे में ही चिपक गई। जबकि मासूम दूर जा गिरे। शोर सुनकर निधि की देवरानी मासूमों को बचाने का प्रयास करने लगी। वह भी करंट की चपेट में आ गई। करंट लगने से खबर गांव में फैलते ही कोहराम मच गया। आनन-फानन में सभी को मितौली सीएससी लाया गया। जहां डाक्टरों ने निधि को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…