Categories: Crime

बीबी की बेवफाई का था शक, गला घोट कर मार दिया शौहर ने और पहुच गया थाने

सरताज खान

गाजियाबाद लोनी। थाना कोतवाली क्षेत्र की इकराम पार्क कॉलोनी खन्ना नगर में पति ने पत्नी को गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया और खुद जाकर थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने हत्यारे को हिरासत में लेकर पूछताछ की तथा पुलिस मृतका के शव को पोस्टमार्टम पर भेज जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार बीती रात 3 बजे फरजाना 25 वर्ष व पति एजाज अहमद निवासी इकराम पार्क का किसी बात पर आपसी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद ने लोनी थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।और मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। आरोपी पति ऑटो चलाने का काम करता है। जिसने इकराम पार्क में करीब एक महीना पहले ही मकान किराये पर लिया था।

बताया जा रहा है कि पत्नी फरजाना अपने पति से सीमापुरी के शहीद नगर में रहने की जिद कर रही है। जहां पत्नी का बहनोई व पति का भाई मुसब्बर अली रहता है और उससे आरोपी पति अपनी पत्नी के अवैध संबंध का शक करता था।  दोनो की करीब 5 साल पहले शादी हुई थी। जिनके इरम 3 साल व जैनब डेढ़ साल की दो बच्चियां है। एसएचओ संजय पांडेय ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts