फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी जिले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब एक महिला ने अपने पति की जमकर पिटाई कर दी यही नहीं महिला ने घसीटते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय ले जाकर अपने पति को प्रभारी पुलिस अधीक्षक विजय आनंद के समक्ष पेश किया। महिला का कहना था कि उसका पति उसकी मौजूदगी में किसी दूसरी लड़की से सिविल कोर्ट में प्रेम विवाह करने जा रहा था। इसी दौरान इस बात का पता उसे किसी से चल गया और महिला आग बबूला होकर सिविल कोर्ट जा धमकी। जहां से शर्ट पकड़कर वह पति पुष्पेंद्र को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर खींच लाई और जमकर पिटाई कर दी।
इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों का वहां जमावड़ा हो गया। पीड़ित महिला शिवानी का कहना है कि वह शहर के सिकटिया मोहल्ले में रहती है, और उसका पति पुष्पेंद्र उससे अपने पिता का मकान अपने नाम कराने की जिद कर रहा था और ऐसा न करने पर वह किसी दूसरी लड़की से शादी रचा लेने की धमकी भी दे रहा था। शिवानी ने प्रभारी पुलिस अधीक्षक को यह भी बताया कि वह शहर के पिपरिया मोहल्ले के की निवासी किसी लड़की से शादी रचाने आया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पुष्पेंद्र को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…