फारुख हुसैन
पलियाकलां-खीरी। स्थानीय नगर पालिका कांपलेक्स के नीचे कई दिनों से एक लावारिस बुजुर्ग भूखा पड़ा था। वहां काफी गंदगी का अंबार भी लगा था। बुजुर्ग राधे अपनी जिंदगी और मौत से जूझ रहा था। इन दिनों लंदन यूनाइटेड किंग्डम में रह रहे पत्रकार एनके मिश्रा को कहीं से इस बात की जानकारी मिली ,तो उन्होंने समाजसेवी व्यापारी नेता रवि गुप्ता को सूचित कर उसकी मदद करने को कहा ।
जिसका त्वरित संज्ञान लेते हुए रवि गुप्ता अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। उसे ठेले पर लादकर सीएससी पहुंचा कर भर्ती कराया ।जिसके बाद उसका उपचार शुरू हुआ। रवि गुप्ता ने डॉक्टरों के परामर्श के अनुसार उसे खान-पान भी कराया। जानकारी देते हुए रवि गुप्ता ने बताया कि उसके स्वस्थ होने तक वह उसकी देखभाल करते रहेंगे और स्वस्थ हो जाने के बाद उसे वृद्धाश्रम में पहुंचा दिया जाएगा ताकि उसकी उचित देखभाल हो सके। रवि गुप्ता के इस सराहनीय कार्य की नगर में चर्चा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…