फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी, चौदह साल बाद औलाद पैदा होने की खुशी में फूले नही समा रहा था उसका पूरा कुनबा. 14 साल बाद बाप बन रहे एक पिता का सपना पूरा होने से चंद लम्हों पहले ही टूट गया. परिजनों का आरोप है कि लापरवाह डॉक्टरों के चलते नवजात शिशु की मौत हुई है।
मामला महिला अस्पताल से जुड़ा है यहां प्रसव पीड़ित महिला के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने डिलीवरी तो कर दी लेकिन लापरवाही के चलते नवजात शिशु की मौत हो गई। महिला का पति नवजात शिशु के शव को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा जहां अपर जिलाधिकारी के सामने उसने पूरा मामला बताया। महिला के पति गुलाम नबी निवासी लालपुर बैरियर ने जिलाधिकारी को सौंपी शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुवे कहा है कि अस्पताल के महिला डॉक्टरों में उसकी पत्नी का पेट लापरवाही से कई बार दबाया जिससे पैदा होने वाले नवजात शिशु की मौत हो गई। जिला महिला अस्पताल में महिला डॉक्टरों पर लापरवाही का यह कोई पहला आरोप का मामला नहीं है। इससे पहले भी कई मामले इस प्रकार के सामने आ चुके है, फिलहाल अधिकारी अब मामले में जांच की बात कह रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…