सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। प्रधानमंत्री आवासीय योजना में 1119 आवासों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी। यह तीन अगस्त तक चलेगी। जीडीए ने आवेदकों की सुविधा के लिए प्राधिकरण केे स्वागत कक्ष के पास तीन काउंटरों को खोलने का निर्णय लिया है। इनमें से दो काउंटर तत्काल प्रभाव से शुरू हो गए हैं, एक शुक्रवार से शुरू होगा।
लोगों को अब बैंकों में लाइन में लगकर आवेदन फार्म खरीदने की जरूरत नहीं है। लोग घर पर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन फार्म भर सकते हैं। वर्तमान में जीडीए ने मसूरी, डासना के साथ नूर नगर में दो प्राइवेट बिल्डरों के पीएम आवास के प्रोजेक्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। पीएम आवास में अधिकांश आर्थिक रूप से कमजोर लोग आशियाने के लिए आवेदन करते हैं, ऐसे में उनकी सहूलियत के लिए जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने जीडीए में तीन काउंटर खोलने का निर्णय लिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…