सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। आज शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की लोनी नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रंजीता धामा व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमान मनोज धामा ने बार्डर नहर से बंद फाटक पर जाने वाले कावंड मार्ग का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर कालोनी के लोगों ने नगरपालिका अध्यक्ष को अपनी परेशानियों से अवगत कराया। सभी की परेशानियों को रंजीता धामा व मनोज धामा ने बेहद ही शालीनता से सुना व त्वरित कार्यवाही करते हुये सफाई व्यवस्था को दुरूस्त कराया।
इस अवसर पर मनोज धामा ने भी सभी कालोनीवासियों की परेशानी को सुना व लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि तमाम परेशानियों को जल्द ही दुर किया जा रहा है लोनी के विकास के लिये हम सभी लोग व नगरपालिका के अधिकारी व कर्मचारी रात-दिन लगे हुये हैं।
इस अवसर पर सभासद सतपाल शर्मा, अमित तोमर, मांगेराम मावी, सतेन्द्र शर्मा, भाटीजी, पंडित राधेलाल जी सहित सैकड़ों की संख्या मे महिलायें व पुरूष उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…