तारिक जकी
बेंगलुरु। कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार पर आए संकट के बीच मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि वह विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा स्पीकर से समय निश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने विधानसभा में कहा कि मैंने तय किया है विश्वास मत हासिल करूंगा। कृपया इसके लिए समय निश्चित किया जाए।
गौरतलब है कि कुमारस्वामी ने यह बात शुक्रवार को शुरू हुए विधानसभा बजट सत्र के दिन यह बात रही है। दूसरी इसी दिन सुप्रीम कोर्ट में भी कर्नाटक में बागी विधायकों को लेकर सुनवाई है। जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार तक यथा स्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति अनिरूद्ध बोस की पीठ ने यह आदेश दिया है।
पीठ कर्नाटक के राजनीतिक संकट को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है। पीठ ने अपने आदेश में विशेष रूप से इस बात का उल्लेख किया कि कर्नाटक विधान सभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार इन बागी विधायकों के त्यागपत्र और अयोग्यता के मुद्दे पर कोई निर्णय नहीं लेंगे ताकि मामले की सुनवाई के दौरान उठाये गये व्यापक मुद्दों पर न्यायालय निर्णय कर सके।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…