संजय ठाकुर
मऊ : आयुक्त मण्डल आजमगढ़ श्रीमती कनक त्रिपाठी एवं उप पुलिस महा निरीक्षक मनोज तिवारी द्वारा कावर यात्रा के दृष्टिगत जनपद मऊ से होकर गुजरने वाले मार्ग का तथा जनपद में बढुवा गोदाम से लेकर कोपागंज तक का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज तिवारी द्वारा पुलिस विभाग को निर्देश दिये गये कि कावर यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आवश्यकतानुसार पुलिस की तैनाती करा लें जिससे कि यात्रा में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न होने पाये। आयुक्त महोदया द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिये गये कि नगर क्षेत्र में साफ-सफाई एवं जल जमाव का विशेष ध्यान दे जिससे कि संचारी रोग न फैले। इसी क्रम में ए0डी0 हेल्थ को निर्देश दिये गये कि डाक्टरों को यह निर्देश जारी करें कि डाक्टर हास्पिटलों में समय से उपस्थित होकर जनता को उनके समस्याओं पर विशेष ध्यान दें तथा सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ जनता को मिल सके।
उक्त अवसर पर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्या, मुख्य विकास अधिकारी डा0 अंकुर लाठर, अपर जिलाधिकारी डी0पी0पाल, नगर मजिस्ट्रट जय नरायण सचान, अपर पुलिस अधीक्षक, अधिशासी अभियन्ता विद्युत सुबोध कुमार, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सहित मण्डलीय अधिकारी उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…