Categories: Crime

मऊ – चोरी के बर्तनों सहित दो शातिर चोर गिरफ्तार

संजय ठाकुर

मधुबन/मऊ : दिनांक 05.07.2019 को उपनिरीक्षक अजय तिवारी मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर मर्यादपुर के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को चोरी के बर्तनों सहित गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार अभियुक्तों क्रमशः श्यामनरायण पुत्र सीताराम निवासी पहसा थाना कोपागंज व कृष्णा कुमार पुत्र केशव राम निवासी व थाना मरदह जनपद गाजीपुर के कब्जे चोरी के बर्तन व 1670 रुपये बरामद किया गया जो थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 292/19 धारा 380 भादवि से सम्बन्धित पाये गये। तत्पश्चात उक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts