ए जावेद
वाराणसी.एम ट्रस्ट शहरी गरीबों के समुचित विकास के मुद्दे पर वाराणसी में समावेशी शहर परियोजना के अंतर्गत कार्य कर रहा है। परियोजना का उद्देश्य शहरी गरीबों के पहचान व उनके मूलभूत अधिकारों तक उनकी पहुँच को सुनिश्चित कराना है। इसी उद्देश्य से आज वाराणसी में हाउसिंग और स्ट्रीट वेंडिंग पर सरकारी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया जिसमे स्थानीय जनप्रतिनिधि पार्षद, वाराणसी नगर निगम और डूडा के अधिकारियों अनेक गणमान्य लोगों ने बैठक में भाग लिया जिसमे शहरी गरीबों के हाउसिंग और स्ट्रीट वेंडिंग के मुद्दों को उठाया गया।
सुश्री सुमन (विशेषज्ञ, शहरी मुद्दों व संगठन निर्माण) ने कहा की शहर में बेघर लोगों को सबसे अधिक हाशिये पर रहने वाले वर्गों के रूप में पहचानने और उन्हें शामिल किये जाने के लिए प्राथमिकता देने की ज़रूरत है। बेघरों को शहर के निर्माताओं के रूप में पहचाना जाना चाहिए। आवासीय योजनाओं, (PMAY और राज्यविशेष) के अभिसरण में मान्यता दिया जाना चाहिए और उनके लिए प्रावधान होने को प्राथमिकता के रूप में देखा जाना चाहिए।
अध्यक्षता करते हुए राजनीतिक और सामाजिक चिंतक संजीव सिंह ने कहा की बेघरों को न केवल आश्रयों तक ही सीमित रखा जाय बल्कि उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास और कानूनी सहायता से सम्बंधित योजनाओं से भी जोड़ा जाना चाहिए। हम जब स्वच्छ छवि के जन प्रतिनिधियों को चुनेंगे तो ही हमारी समस्याओं का समाधान हो पायेगा ।शिक्षित होना आज के समाज की सबसे बड़ी जरूरत है हम चाहे एक वक्त कम खाये पर अपने बच्चों को अवश्य पढ़ाएं।
बैठक में वाराणसी विकास समिति, बुनकर विकास मंच वाराणसी के सदस्यों के अलावा समावेशी शहर परियोजना के समन्वयक अमित कुमार, डॉ नूर फात्मा, आरती, नजराना, क़ैसर जहां, मालती देवी, इक़बाल अहमद, इम्तियाज़, सोशल वर्कर शमा परवीन और आशीष सिंह उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…