आसिफ रिज़वी
मऊ दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मतलुपुर मोड़ पर नगरपालिका परिषद के एक सफाई कर्मचारी की 2 नकाबपोश अज्ञात बाईक सवार बदमाशों ने बीच चौराहे पर चाकू मार कर मौत के घाट उतार दिया। बीच बचाओ में मृतक की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई है।
मृतक की पत्नी निशा ने बताया कि हम वापस आ रहे थे तभी मुतुलपुरा मोड़ के पास लोगो ने मेरा बच्चा छीनने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने मुझे चाकू मारने लगे। मेरे पति के बीच में आने से उनको भी चाकुओ से गोद डाला। हमलावर कौन थे और क्या चाहते थे इस सम्बन्ध में कोई जानकारी प्राप्त नही हो पाई है। पुलिस में मृतक फैय्याज की लाश को कब्ज़े में लेकर पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया है। जबकि मृतक की पत्नी का इलाज चल रहा है। पुलिस घटना के कारणों का पता करने और हमलावरों की जानकारी इकठ्ठा करने में मशगुल है। घटना के बाद जहा मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वही क्षेत्र में दहशत का माहोल है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…