बापूनन्दन मिश्र
रतनपुरा (मऊ) ! समाजवादी पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज शेखर का रविवार को मऊ से बलिया जाते समय स्थानीय बाजार में भारतीय जनता पार्टी एवं चंद्रशेखर समर्थकों ने भव्य स्वागत किया ! एवं उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया ! जैसे ही पूर्व सांसद नीरज शेखर का काफिला रतनपुरा सदर बाजार पहुंचा ,सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद नरेंद्र मोदी ,नीरज शेखर जिंदाबाद ,चंद्रशेखर अमर रहे के गगनभेदी नारों के साथ नीरज शेखर को फूल मालाओं से लाद दिया !
इस अवसर पर राघवेंद्र बहादुर सिंह , कर्ण प्रताप सिंह उर्फ कुन्नू सिंह अविनाश सिंह ,सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक परमात्मा नंद सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनोज कुमार मौर्य ,दीपू लाल श्रीवास्तव ,जगरनाथ सिंह, समेत सेकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता नीरज शेखर के स्वागत के लिए घंटों से सड़क पर प्रतीक्षा कर रहे थे ! नीरज शेखर के स्वागत में जिस प्रकार का उत्साह दिखा ,उसे लेकर राजनीतिक हलकों में इस बात की चर्चा तेज हो गई कि वास्तव में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का पूरा कुनबा भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ा हो गया है!
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…