Categories: National

संसद के बाहर बोले ओवैसी – वह गृहमंत्री है, कोई भगवान नही

मनोज गोयल

नई दिल्ली। संसद के अन्दर आज गृह मंत्री अमित शाह और एआईएमआईएम सांसद बैरिस्टर असद्दुदीन ओवैसी के बीच हुई गर्मा गर्म बहस के बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। संसद में दोनों की आमने सामने बहस के बीच लोकसभा अध्यक्ष को बीच में टोकना पड़ा और उन्होंने सत्ता और विपक्ष दोनों के ही सांसदों को समझाया।

संसद समाप्त होने के बाद लोकसभा के बाहर आये ओवैसी से जब मीडिया ने इस सम्बन्ध में सवालात किया तो उनका तेवर वैसे ही रहा और उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जो बीजेपी के फैसले का समर्थन नहीं करता है, उन्हें वे देशद्रोही कहते हैं। क्या उन्होंने देशद्रोहियों की दुकान खोल रखी है? उन्होंने कहा कि अमित शाह ने उंगली उठाकर मुझे धमकी दी है, लेकिन वे सिर्फ एक गृहमंत्री हैं, कोई भगवान नहीं। उन्हें पहले नियम पढ़ना चाहिए।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts