संसद के बाहर बोले ओवैसी – वह गृहमंत्री है, कोई भगवान नही

मनोज गोयल
नई दिल्ली। संसद के अन्दर आज गृह मंत्री अमित शाह और एआईएमआईएम सांसद बैरिस्टर असद्दुदीन ओवैसी के बीच हुई गर्मा गर्म बहस के बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। संसद में दोनों की आमने सामने बहस के बीच लोकसभा अध्यक्ष को बीच में टोकना पड़ा और उन्होंने सत्ता और विपक्ष दोनों के ही सांसदों को समझाया।












