ए जावेद / तक्शीर हुसैन
मुरादाबाद. इंसान के मरने के बाद उसको सम्मान दिया जाता है। यह हमारे संस्कृति का हिस्सा है। वही जब मरने वाला शहीद हुआ हो और अपनी ड्यूटी के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करता हुआ शहीद हुआ हो तो सम्मान की सीमा कोई नही होनी चाहिये। मगर हमारे उत्तर प्रदेश का पुलिस महकमा शायद सभी मानवीय मूल्यों का परित्याग करने पर तुला हुआ है।
मामला सम्भल जिले में हुवे घटना का है जिसमे तीन कैदियों द्वारा पहले सिपाहियों के आँखों में मिर्ची पाउडर डाला गया, फिर उनकी गोली मार कर हत्या करने के बाद मौके से तीनो बंदी फरार हो गए। दोनों सिपाहियों की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर जिले के सभी आला अधिकारी पहुचे।
इस दौरान इस कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि शव को सम्मान के साथ उठाने के बजाये लगभग घसीट कर वाहन से उतारा जा रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस विभाग के साथ साथ स्वास्थ विभाग को भी काफी खरी खोटी सोशल मीडिया यूज़र्स सुना रहे है।
मृतक सिपाहियों के कर्त्तव्यनिष्ठा उनके शव को देख कर अंदाज़ किया जा सकता है कि विभाग हेतु अंतिम सांसे लेने वाले ये सिपाही ड्यूटी पर वर्दी में ही शहीद हो गए।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद महकमे में अन्दर ही अन्दर खुसफुसाहट शुरू हो चुकी है। मगर मामले में कोई भी अधिकारी कुछ बोलने की स्थिति में नही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…