Categories: CrimeKanpur

“जय श्री राम” नही कहा तो मदरसे के बच्चो की कर दिया उन ज़ालिमो ने पिटाई, मामला दर्ज

आदिल अहमद

कानपुर। ज़बरदस्ती जय श्री राम कहलवाना और न कहने पर मुस्लिम की पिटाई करने ऐसे मोब लीचिंग के मामले अब उत्तर प्रदेश में भी सर उठाने लगे है। विगत दिनों कानपुर की घटना के बाद से एक घटना ने और लोगो का ध्यान अपनी तरफ खीचा है और इसकी भी समाज में घोर निंदा हो रही है।

आरोपी और घायल बच्चा

मामला उन्नाव जनपद का है जहा एक मदरसे के बच्चों की जय श्री राम के नारे नहीं लगाने पर पिटाई कर दी गई है। इस दुस्साहसिक और मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना में कई बच्चे जख्मी हो गए। मदरसे के लोगों का आरोप है कि हमला करने वाले लोग खुद को बजरंग दल का बता रहे थे। हमलावरों ने कई बच्चों की साइकिल भी तोड़ दी।

फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने तीन जख्मी बच्चों का मेडिकल करवाया है और फेसबुक प्रोफाइल के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है। कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।

अभी कुछ दिन पहले ही कानपुर से भी कुछ समय पहले इसी तरह का मामला सामने आया था। कानपुर के बर्रा इलाके में एक मुस्लिम किशोर की कुछ लोगो ने बुरी तरह से पिटाई कर दी थी। किशोर का आरोप था कि उसने टोपी पहन रखी थी और लोग उससे जय श्री राम का नारा लगाने को कह रहे थे।  मामले में चौकी प्रभारी सतीश कुमार सिंह बताया था कि बाइक सवार युवकों ने ताज को ‘जय श्री राम’ कहने को कहा था। जब उसने यह कहने से इनकार किया तो उसकी पिटाई कर दी गई।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts