फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी। नगर की यथार्थ सेवा समिति द्वारा संस्था की स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर को 1000 पौधों के वृक्षारोपण संकल्प के साथ पेड़ों की बारात उत्सव के रूप मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। पेड़ों की बारात गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। पेड़ों को दूल्हे के रूप में सजा कर ले जाया गया।
महामंत्री दीपशिखा ने कहा कि वृक्षों के संरक्षण की दिशा में उठाया गया यह कदम, एक सार्थक प्रयास साबित होगा। इस अवसर पर संस्था की मुख्य संरक्षिका डॉक्टर पुष्पा अग्रवाल, हरदीप कौर, अलका गुप्ता, जयंती बरनवाल, इंदिरा, उर्मिला, पूर्णिमा, पूजा, संगीता, पुष्पा, शशि, सुशीला, लक्ष्मी, राजेश कुमारी, संदीपा, कृष्णा, रोशनी, मंजू, अलका, नीलम, रेखा, ममता, राजुल आदि महिलाओं के साथ ही वन विभाग पुलिस विभाग नगर पालिका अध्यक्ष महमूद हुसैन, जिला पंचायत विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी सहित पूरा विद्यालय स्टाफ अनूप मिश्रा, अनूप गुप्ता, गौरव गुप्ता, रवी गुप्ता, के बी गुप्ता, एस बी गुप्ता, दीपक तलवार, मुकेश अग्रवाल, पवित्र प्रकाश गुप्ता, राजेश मास्टर जी तथा समस्त पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन महामंत्री दीपशिखा एवं डॉक्टर दीपिका गुप्ता के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वन विभाग के दरोगा विजेंद्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा। अंत में समिति की अध्यक्ष बीना गुप्ता ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समिति के इस वक्त समिति द्वारा आयोजित इस भव्य उत्सव की सभी अतिथियों ने भरपूर प्रशंसा की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…