Categories: National

आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिलेगे सोनभद्र गोलीकांड के पीडितो से, जाने किस समय करेगे प्रेस वार्ता

ए जावेद

वाराणसी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार को सोनभद्र जा रहे हैं। यहां वे गोलीकांड के पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। राज्य सरकार के अधिकारी ने इस सम्बन्ध में जानकारी दी है। अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सोनभद्र की घोरावल तहसील स्थित उम्भा-सपही गांव पहुंचकर सुबह 11।45 बजे मृतकों के परिजनों से भेंट करेंगे।  इसके बाद वह घायलों से मिलकर उनका हालचाल जानेंगे और दोपहर में जिला मुख्यालय में वह प्रेस को संबोधित करेंगे।

उधर कांग्रेस ने सोनभद्र की घटना के लिए योगी सरकार पर निशाना साधा है।  कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा कि सोनभद्र का नरसंहार देश के गरीब और किसान के खिलाफ है। ये हत्याएं संस्थागत मानी जाएं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय देने की बजाय अजय सिंह उर्फ आदित्यनाथ की सरकार विपक्षी दलों के नेताओं के दमन में लगी है। .

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts