आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिलेगे सोनभद्र गोलीकांड के पीडितो से, जाने किस समय करेगे प्रेस वार्ता

ए जावेद
वाराणसी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार को सोनभद्र जा रहे हैं। यहां वे गोलीकांड के पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। राज्य सरकार के अधिकारी ने इस सम्बन्ध में जानकारी दी है। अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सोनभद्र की घोरावल तहसील स्थित उम्भा-सपही गांव पहुंचकर सुबह 11।45 बजे मृतकों के परिजनों से भेंट करेंगे। इसके बाद वह घायलों से मिलकर उनका हालचाल जानेंगे और दोपहर में जिला मुख्यालय में वह प्रेस को संबोधित करेंगे।












