गौरव जैन
रामपुर – नगर पालिका द्वारा नेहरू कन्या इंटर कालेज में लगी 6 लांख लीटर पानी की टंकी पर तैनात कर्मचारी की लापरवाही के चलते वार्ड न018 और 38,निवासी मुहल्ला राजद्वारा, मीठां कुंआ, खुर्मेवाली ज्यारत, मौम का ताजिया, सहित कई मोहल्ले में पीने के पानी को चार महीने से तरस रहे है कालोनी के लोग।
जानकारी के अनुसार मोहल्ले के लोगों ने बताया की नगर पालिका पानी की टंकी पर तैनात कर्मचारी मात्र दिन भर में एक य दो घन्टें ही पानी की सप्लाई चालू करता है।इसके अलावा इन मौहल्लों में लोगों ने पानी को फिल्टर कर बेचने के लिए कई प्लान्ट लगा रखें जिनका पानी की टंकी पर तैनात कर्मचारी से सांठ गांठ होने के कारण पानी छोड़ने से पूर्व वह प्लान्ट लगाने वालों को पानी की सप्लाई से पूर्व फोन पर सूचना दे देता है।जिससे वह हाई पावर के मोटर चला कर टंकी द्वारा सप्लाई का पूरा का पानी खीच अपने वाटर टैक भर लेते।
इस बीच कालोनियों के किसी भी घर में पानी नही आ पाता और लोग परेशान रहते है । कई बार तो बच्चों का बिना नहाए ही स्कूल जाना पड़ता है।कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नही किया गया। आज कालोनी के लोगों ने विरोध करते हुए नगर पालिका द्वारा पानी की टंकी पर तैनात सप्लाई कर्मी को हटाने की मांग की है। विरोध करने वालों में परवेज खा,राशिद खा, रज़ा अली, मुर्तजा, समद खां,राजा,आसिम, महफूज खां,अखलाक, आदि लोग मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…