गौरव जैन
रामपुर – पूर्व बार अध्यक्ष अधिवक्ता राम सिहं लोधी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सपा सरकार में जेलरोड पर बने राष्ट्रीय प्रशिक्षण केन्द्र का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, राज्यमंत्री बलदेव सिहं औलख द्वारा उदघाटन कराकर चालू कराने की मांग की है।
दिये गए ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ता राम सिंह लोधी ने डीएम को अवगत कराते हुए बताया की राष्ट्रीय प्रशिक्षण केन्द्र में केन्द्र और उ0प्र0 सरकार का करोड़ो रूपया लगा है तथा इस वक्त प्रशिक्षण केन्द्र की हालत खस्ता हो रही है। उसमें बड़ी बड़ी घास और झाडि़यां खड़ी है। विधि विधान तरीके से भारतीय संस्कृतिक के अनुसार राष्ट्रीय प्रशिक्षण केन्द्र का नांमकरण किसी महापुरूष के नाम पर करते हुए जनहित में शुरू कराना जरूरी है। जिससे रामपुर ही नही बल्कि अन्य जिलों के छात्र व छात्राओं को इसका लाभ मिल सके।इसके अलावा अधिवक्ता राम सिंह लोधी ने राष्ट्रीय प्रशिक्षण केन्द्र निर्माण कार्य में 20 से 25 करोड़ रुपयों का घोटाला करने के अलावा जौहर विश्व विद्यालय से लेकर ग्राम फसिया पुरा तक 150 करोड़ रूपये की धनराशी का दुरूपयोग कर सीवर लाईन निजी इस्तेमाल के लिए गलत जगहा पर बनाई है। यह सीवर लाइन जनहित में नही बनी है।
इन निर्माण कार्य के माध्यम से किये गए करोड़ो रूपये के घोटालो का सारा पैसा जौहर विश्व विद्यालय में लगाने का आरोप लगाते हुए पूर्व मंत्री मुहम्मद आजम खां पर भ्रष्टाचार के तहत जांच कराकर कार्यवाही करने की मांग की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…