बापुनन्दन मिश्रा
रतनपुरा(मऊ). बच्चा चोर गिरोह के दो सदस्यों को विद्यालय के अध्यापक एवं ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और दो फरार होने में सफल रहे। इस घटना से संपूर्ण क्षेत्र के अभिभावकों में भय एवं दहशत का माहौल है। बृहस्पतिवार को प्राथमिक पाठशाला मुबारकपुर पर बच्चों के मध्यान भोजन के लिए छुट्टी हुई। सभी बच्चे छुट्टी के बाद कुछ भोजन कर रहे थे और कुछ भोजन करके विद्यालय परिसर में ही खेल रहे थे।
इसी बीच गांव की कुछ युवक भी माजरा समझ उनके साथ हो लिए। संजोग था कुछ ही दूर जाने के बाद रेनू जो कक्षा दो की छात्रा है, उसे एहसास हो गया कि दोनों अपरिचित उसे लेकर कहीं अन्यत्र जाना चाहते हैं। उसने हाथ छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं छोड़ रहे थे। रेनू ने उसके हाथ में अपने दांत से काट लिया। दांत से काटने के बाद रेनू ने जोर से चिल्लाना भी शुरू कर दिया। तब तक उनका पीछा कर रहे लोग भी वहां पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया तथा लेकर विद्यालय परिसर में आए। लेकिन तब तक कुछ ही दूरी पर एक बोलेरो गाड़ी जिसमें 2 लोग मौजूद थे, इनके पकड़े जाते हैं वह भाग गए।
इस घटना के बाद सारे गांव में सनसनी फैल गई। तुरंत 100 नंबर को सूचित किया गया। 100 नंबर पुलिस आई और दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार यादव ने इस संबंध में लिखित तहरीर हलघपुर थाने में दे दी है। समाचार लिखे जाने तक दोनों युवक पुलिस हिरासत में थे। अभी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं थी। एक युवक का नाम कृष्णानंद पुत्र बैजनाथ और दूसरे का नाम रुपेश पुत्र गोरख निवासी भरतपुर हनुमानगंज बलिया है। इस घटना के बाद सारे अभिभावकों में सनसनी फैल गई और सभी विद्यालय के तरफ दौड़ पड़े। घटना संपूर्ण क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। अभिभावकों की मांग है कि पकड़े गए लोगो से कड़ाई से पूछताछ कर मामले का पर्दाफाश किया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की होने वाली घटनाओं को रोका जा सके।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…