कमलेश कुमार
अदरी(मऊ) कई दिनों के इंतजार के बाद ट्रांसफार्मर लग रहे हैं तो उपभोक्ता बिजली आने की खुशी भी नहीं मना पा रहे हैं। क्षेत्र में जलने के बाद बदले जा रहे 50 फीसद से ज्यादा ट्रांसफार्मर फिर जल जा रहे हैं। अफसर कभी ओवरलोड तो कभी अनबैलेंसिंग को कारण बताकर अपना पल्ला झाड़ ले रहे हैं। इन सबके बीच उमस भरी गर्मी में उपभोक्ताओं का बुरा हाल है। उपभोक्ताओं की समझ में नहीं आ रहा है आखिर बिजली विभाग के अफसर इतने लापरवाह क्यों हैं।
बहरहाल, उपभोक्ता बुरी तरह से परेशान हैं। सेमरी जमालपुर सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति की जाती है। गांव अदरी देहात इंदारा में 100 केवीए का ट्रासफार्मर तीन दिन बाद बदला जा सका। लगते ही ट्रांसफार्मर फिर जल गया। ग्राम पंचायत अदरी देहात चौरा, इंदारा बाजार में पेयजल की आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों ने टोल फ्री नम्बर 1912 पर शिकायत दर्ज कराया। दरअसल विद्युत वितरण निगम के वर्कशाप में ठेके पर ट्रांसफार्मरों की रिपयेरिंग कराई जाती है। सूत्रों के मुताबिक फर्मो के अनट्रेण्ड कर्मचारियों की लापरवाही से ट्रांसफार्मरों की मरम्मत ठीक से नही हो पा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि सप्ताहभर तक बिजली से वंचित उपभोक्ता बिजली आपूर्ति बहाल होते ही सभी उपकरण चालू कर देते है। ट्रांसफार्मर पर अचानक लोड तीन गुना हो जाता है। ऐसे में ट्रांसफार्मर जल जाते है। बारिश में रिपयेर ट्रांसफॉर्मर फूल मेगर वैल्यू पर नहीं आ पाता है। ट्रांसफार्मर जलने की एक बड़ी वजह यह है कि ग्रामीण क्षेत्र में सिंगल फेज सप्लाई है। ट्रांसफार्मर के एक ही फेज पर पूरा लोड पड़ने से दग जाता है। इस बाबत जेई सेमरी जमालपुर रबिन्द्र नाथ सिंह से पूछे जाने पर बताया कि ट्रांसफॉर्मर जलने की जानकारी नही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…