Categories: PoliticsUP

भगवान राम के वंशज है मुसलमान : बाबा रामदेव

तारिक खान

प्रयागराज..योगगुरु बाबा देव ने मुसलमानों को राम का वंशज बताया और कहा कि मुस्लिम समाज साथ मिल कर राम मंदिर बनाये।प्रयागराज पहुंचे बाबा रामदेव ने श्रीनगर से 370 हटाए जाने का स्वागत किया और जल्द ही राम मंदिर निर्माण होने की बात कही,बाबा रामदेव मठ बाघम्बरी गद्दी में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष से मिलने पहुंचे थे। बाबा रामदेव राम मंदिर मुद्दे पर खुलकर बोले कहा राम मंदिर का हल मध्यस्थता से निकलने वाला नही है,अब इसमें कोर्ट को ही साहस करना होगा।

पंचायतों से सुलझना होता तो हो गया होता।कोर्ट से निर्णय नही होता तो कानून बना कर मंदिर बनाने होगा।राम मंदिर बन कर रहेगा। मजहब से बड़े अपने पूर्वज होते हैं इसलिए मुसलमानों को खड़ा होकर समर्थन करना चाहिए।हमारे और मुसलमानों के डीएनए एक हैं ये मक्का मदीना से नही आये।पूर्वज हमारे एक हैं राम है कृष्ण हैं शिव हैं।

pnn24.in

Recent Posts