भगवान राम के वंशज है मुसलमान : बाबा रामदेव

तारिक खान
प्रयागराज..योगगुरु बाबा देव ने मुसलमानों को राम का वंशज बताया और कहा कि मुस्लिम समाज साथ मिल कर राम मंदिर बनाये।प्रयागराज पहुंचे बाबा रामदेव ने श्रीनगर से 370 हटाए जाने का स्वागत किया और जल्द ही राम मंदिर निर्माण होने की बात कही,बाबा रामदेव मठ बाघम्बरी गद्दी में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष से मिलने पहुंचे थे। बाबा रामदेव राम मंदिर मुद्दे पर खुलकर बोले कहा राम मंदिर का हल मध्यस्थता से निकलने वाला नही है,अब इसमें कोर्ट को ही साहस करना होगा।












