संजय ठाकुर
बलिया- पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिनांक 26.08.2019 को उ0नि0 राधेश्याम तिवारी थाना नरही मय हमराह के देखभाल क्षेत्र, रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहन की चेकिंग हेतु भरौली गोलम्बर पर मौजूद थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली की 01 मादक पदार्थ तस्कर प्लास्टिक के झोले में अवैध गांजा लिये हुए गंगा पुल के पहले पुलिया के पास मौजूद है और पैदल ही बक्सर बिहार जायेगा।
इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम भरौली पुल के समीप पहुँची की एक व्यक्ति पुलिया के पास प्लास्टिक का झोला लिये खड़ा दिखायी दिया जो पुलिस की गाड़ी देख भागना चाहा जिसे समय 20.30 बजे पकड़ लिया गया। भागने का कारण व नाम पता पूछा गया तो अपना नाम राजू डोम पुत्र स्व0 घिसियावन डोम निवासी नारायनपुर थाना नरही बलिया बताया। तथा बताया कि झोले में गांजा है इसीलिये भाग रहा था। नियमानुसार जामातलाशी ली गयी तो प्लास्टिक के झोले से 01 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस सम्बन्ध में थाना नरही पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…