संजय ठाकुर
बलिया- पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिनांक 26.08.2019 को उ0नि0 रमाशंकर थाना नरही मय हमराह के देखभाल क्षेत्र, संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहन की चेकिंग हेतु लक्ष्मणपुर चौराहे पर मौजूद थे कि एक व्यक्ति पैदल बड़का खेत की तरफ से लक्ष्मणपुर की ओर आ रहा था, जो पुलिस बल को देख पीछे मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा।
शक होने पर पुलिस द्वारा रूकने को कहा गया तो बड़काखेत की ओर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा दौड़ा कर समय करीब 04.15 बजे पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम बागा डोम पुत्र बिन्दा डोम निवासी भरौली थाना नरही बलिया बताया। जामा तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। इस सम्बन्ध में थाना नरही पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…