संजय ठाकुर
बलिया पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शराब माफियाओं व तस्करो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान मे दिनांक 19.08.2019 को प्रभारी निरीक्षक सिकन्दरपुर बाल मुकुन्द मिश्रा मय हमराह के देखभाल क्षेत्र, शान्ति व्यवस्था हेतु चौराहा सिकन्दरपुर पर मौजूद थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि ग्राम खरीद थाना सिकन्दरपुर के अरूण यादव उर्फ झाबर यादव पुत्र विक्रमा यादव दो अन्य साथियों के साथ भारी मात्रा में अरूणान्चल प्रदेश मे बिक्री किये जाने वाली शराब पर उ0प्र0 में बिकने वाली शराब का स्टीकर व हालमार्क लगाकर भारी मात्रा में तस्करी से ले आकर खरीद कंटा के आगे दरौली घाट की तरफ गन्ने के खेत में रखकर वहीं ग्राहक लाकर वास्तविक कीमत से अधिक पैसे लेकर उ0प्र0 में बिकने वाली शराब की दर पर बिक्री कर रहा है।
उक्त स्थान पर 36 पेटी में कुल 1728 शीशी (180 ml) चन्डीगढ़ में निर्मित व अरूणांचल प्रदेश में बिक्री हेतु अधिकृत जिसपर उ0प्र0 में बिकने वाली शराब का हालमार्क, लेबिल व स्टीकर लगा हुआ तथा 01 अदद सैमसंग मोबाइल की पैड बरामद हुआ। इस सम्बन्ध में थाना सिकन्दरपुर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…