संजय ठाकुर
बलिया पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिनांक 19.08.2019 को उ0नि0 उमाशंकर यादव, उ0नि0 सागर कुमार रंगू मय हमराह देखभाल क्षेत्र, तालाश वारंटी, अवैध वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे कि एक व्यक्ति परसिया के तरफ से तेज रफ्तार मोटर साइकिल UP63 B 0692 स्पेलण्डर से आता दिखायी दिया कि रेगुलेटर पुलिया के आगे पुलिस टीम को चेकिंग करते देख अचानक मोटरसाइकिल रोक कर पीछे मोड़ने लगा।
शक होने पर पुलिस टीम द्वारा घेरकर समय 19.45 बजे पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम आशीष यादव पुत्र स्व0 हरिश्चन्द्र यादव निवासी दुबारी थाना मधुबन जिला मऊ बताया। जमातलाशी ली गयी तो उसके पास से 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।
मोटरसाइकिल का कागजात मांगा गया तो दिखाने में असमर्थ रहा जिसको अर्न्तगत धारा 207 MV एक्ट में सीज किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना उभांव पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…