प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञांनपुर, भदोही। जिले के दुर्गागंज थाना अंतर्गत गंगारामपुर नामक गांव में शुक्रवार को विद्युत करंट की चपेट में आकर 34 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को घर के फर्श पर पोछा लगाते समय फर्राटा पंखे में उतर रहे करंट के चपेट में आकर पदमा तिवारी पत्नी सुशीला तिवारी नामक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि पद्मा तिवारी को दो बच्चे हैं। बड़ी पुत्री आदिति 10 वर्ष व छोटा पुत्र आदित्य 7 वर्ष का बताया गया है। दोनों बच्चों के सर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है । घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर दुर्गागंज श्याम बिहारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…