प्रदीप दुबे विक्की
भदोही। भदोही जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर रयां में आज शुक्रवार की शाम लगभग 06ः30 बजे तेज धमाके के साथ हवा की टंकी फट गई। जिसमें एक कालीन बुनकर के चीथड़े उड़ गये। वहीं दो अन्य कालीन बुनकर घायल बताये जा रहे हैं। हादसे को काफी देर तक कालीन कम्पनी द्वारा छिपाया गया, लेकिन कालीन मजदूरों के उग्र रूप धारण करने के बाद लगभग हादसे के दो घंटे बाद पुलिस को सूचना दी गई।
घटना स्थल पर बिखरे कालीन मजदूर के चिथड़े, खून व कम्पनी की उड़ी छत इस बात की गवाही दे रहा है है की धमाका कितना जबरदस्त था। इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सुरियावां मार्ग स्थित फत्तूपुर रयां गांव के समीप ईस्टर्न होम इण्डस्ट्रीस कालीन बुनाई कम्पनी है। जहां बड़ी संख्या में कालीन बुनकर काम करते हैं। आज शुक्रवार की शाम लगभग 06ः30 बजे कम्पनी के पिछले हिस्से में तेज धमाका हुआ। कालीन बुनकरों के मुताबिक वहां तीन दर्जन से अधिक मजदूर काम करते थे। जहां तेज धमाके के साथ हवा की टंकी फट गई। जहां एक बुनकर का चिथड़ा उड़ गया।
धमाका इतना जबरदस्त था कि कालीन कम्पनी की सीमेंट की छत उड़ गई। जिसमें मौके पर ही कोतवाली क्षेत्र के जमुनीपुर अठगवां निवासी मजहर का पुत्र रियाज (22 वर्ष) की मौत हो गई, तथा दो मजदूर घायल हो गये। हादसे के दो घंटे बाद कंपनी संचालकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…