फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी ÷ लखीमपुर खीरी जिले के तराई इलाका भारत नेपाल सीमा से सटा दुधवा टाइगर रिजर्व बेजुबान जानवरों की कब्रगाह बनता जा रहा है जिसके चलते आये दिन बेजुबान जानवरों की मौते हो रहीं हैं। इधर वन विभाग लगातार वन्यजीवों की सुरक्षा के दावे करते दिखाई देते हैं परंतु इन सुरक्षा के दावों की पोल जब खुलती नजर आई जब एक मृत प्रतिबंधित वन्य जीव दुर्लभ हिरन प्रजाति का पाढ़ा सहित एक शिकारी को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त शिकारी ने अपना नाम राधेशयाम पुत्र गोकरण ग्राम मटैहिया थाना सिंगाही बताया है और साथ ही यह भी बताया कि वह लोग आये दिन वन्यजीवों का शिकार किया करते थे और उन्हें महंगे दामों में बेचा करते थे। फिलहाल शिकारी को वन्य जीवसंरक्षण अधीनियम के तहत जेल भेज दिया गया है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…