Categories: Crime

बेटी के ससुराल मिलने आ रही महिला से रास्ते में लूट, आरोपी गिरफ्तार

सरताज खान

गाजियाबाद लोनी। डाबर तालाब अपनी बेटी के घर मिलने आई महिला से कुंडल छीनने के मामले में पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। महिला हरियाणा से आई थी। पुलिस ने कुंडल बरामद कर जेल भेज दिया है।

एसएचओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि बीते मंगलवार को करीब 4 बजे हरियाणा से सालेहनगर डाबर तालाब पर अपनी बेटी से मिलने आई दुलारी पत्नी बुद्धों निवासी गांव गौछी थाना संजय कॉलोनी जनपद फरीदाबाद से उस समय एक युवक ने कुंडल छीन लिया था जब वह गिरी मार्किट से होते हुए पैदल जा रही थी। उन्होंने बताया कि उक्त घटना में एस आई प्रवेंद्र सिंह व उनकी टीम ने बुधवार दोपहर करीब सवा 11 बजे केला गौदाम वाली गली के पास से अभियुक्त अफसर पुत्र इरसाद उर्फ भालू निवासी संगम बिहार डाबर तालाब थाना लोनी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से छीना गया महिला से कुंडल बरामद कर जेल भेज दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts