संजय ठाकुर
घोसी/मऊ पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली, घोसी-मऊ पर भारत छोड़ा आन्दोलन के 77 वी वर्षगांठ पर शहीदों को समर्पित “भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अगस्त क्रांति (09 अगस्त 1942): एक विमर्श” विषयक शैक्षिक संगोष्ठी व वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगोष्ठी का विषय प्रवेश कार्यक्रम के आयोजक व प्रभारी प्रधानाध्यापक रामविलास भारती ने किया।
विशिष्ट अतिथि जैश किसान इण्टर कालेज के प्रधानाध्यापक जकाउल्लाह ने कहा कि गाँधी जी द्वारा चलाया गया अगस्त क्रान्ति भारत की आजादी के आंदोलन को तेज किया जिससे पूरे देश मे जन आन्दोलन उभरा और भारत को आजादी मिली। हमे इन आंदोलनों से सीख लेकर एक जुट रहना होगा और सशक्त एवं समृद्ध भारत का निर्माण करना होगा। हमे सीड्स का मिट्टी का गोला बनाकर जगह जगह डालने की जरूरत है जिससे हरा मऊ, हरा उत्तर प्रदेश, देश व विश्व बनाना होगा। इस अवसर पर मुशीर अहमद, बृजेश, विनीत राय, सन्तोष मौर्य आदि ने सम्बोधित किया। तथा अगस्त क्रांति पर सभी के द्वारा सैकड़ों पौधे लगते गये। सभी बच्चों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने कम से कम दो पौधे लगाकर उसे संरक्षित रखने की प्रतिज्ञा भी किया।
कार्यक्रम के आयोजक एवं संचालक प्रभारी प्रधानाध्यापक रामविलास भारती ने सभी अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सह समन्वयक दिनेश कुमार सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, रत्नेश पाण्डेय, नदीम अहमद, सुनील कुमार, कमलेश राय, ललित राहुल, बृजेश सागर, मेंहदी रजा, सुनीता शर्मा, अंजु मिश्रा आदि उपस्थित रहीं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…