संजय ठाकुर
जमुई/गिद्धौर : भारत के 73वें स्वतंत्रता दिवस एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम पुण्यतिथि पर उच्च विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत सामाजिक संस्था मिलेनियम स्टार फाउंडेशन 18 अगस्त को गिद्धौर प्रखंड के रतनपुर में पेयर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्र-छात्रा भाग ले सकते हैं।
मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी अभिषेक कुमार झा ने बताया कि वैसे छात्र-छात्रा जो कक्षा 6 से 12वीं तक में पढ़ रहे हैं, वे ही इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। बारहवीं पास कर चुके विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए विद्यालय द्वारा दिया गया पहचान-पत्र लाना अनिवार्य है। साथ ही उन्होंने कहा कि ऑनलाइन फॉर्म न भर पाने वाले इच्छुक प्रतिभागी 18 अगस्त को प्रतियोगिता शुरू होने से 1 घंटा पहले आयोजन स्थल पर आकर ऑफलाइन फॉर्म भर सकते हैं और प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…