प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञांनपुर, भदोही। एक पिता पर अपनी ही सगी विवाहिता पुत्री की हत्या का आरोप लगा है। और वजह भी पिता की मर्जी के खिलाफ अपने पति को छोड़कर पुत्री ने गैर मर्द से प्रेम-प्रसंग कर लिया था। और मायके में ही रह रही थी । पुलिस ने आरोपी पिता को बीते मंगलवार को सराय कंसराय रेलवे स्टेशन से रात 10:35 पर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कृषँणानंद राय, रणविजय सिंह ,गुल्लू कुमार , चंदन गौड़, प्रमोद पासवान शामिल रहे । टीम को एसपी ने ₹2 हजारों के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह के मुताबिक पति को ससुराल छोड़कर अपने मायके वापस लौट आने वाली विवाहिता रुचि ने गांव से कुछ दूर किसी विकास नामक युवक को अपना दिल दे बैठी और उससे नाजायज संबंध भी कायम कर लिया था ।हत्या के दिन रुचि का पिता जो बढ़ईगिरी का कार्य करता है । कोलकाता से वापस जंघई स्टेशन पहुंचा और रुचि को अपने पास बुलाया। पिता जब रुचि को लेकर खेत की तरफ जा रहा था तो रुचि ने विकास नामक अपने प्रेमी को फोन लगाकर बताया कि फोन को बंद मत करना।
इसी बीच कुछ दूर खेत में ले जाकर पिता ने चाकू मारकर रुचि की हत्या कर दी और मुंबई फरार हो गया। हत्या का राजफाश उसके प्रेमी के कॉल डिटेल से मिला और हत्या की गुत्थी सुलझ गई। लेकिन पिता द्वारा विवाहिता बेटी की हत्या से आनर किलिंग की वारदात ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…