Categories: Crime

हिट एंड रन केस का अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

गौरव जैन

रामपुर – 27-08-2019 को वादी  फरजन्द अली पुत्र नन्हे अली निवासी इन्ड्री थाना भोट, रामपुर का भाई मोटर साईकिल पर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ जा रहे थे कि केसरपुर की पुलिया के पास अज्ञात कार नं0 यूपी 32 जीडब्लू 4255 के चालक द्वारा कार को तेजी व लापरवाही से चलाकर उसके भाई की मोटर साईकिल में टक्कर मार दी थी जिससे उसकी पत्नी फरजाना बेगम व बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गये थे तथा अस्पताल ले जाते समय फरजाना बेगम व उसकी 09 माह की बच्ची की मृत्यु हो गयी थी।

इस सम्बध्ं में थाना गंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। आज उक्त अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्त अनुज मौर्य पुत्र सुमेर चन्द्र मौर्य निवासी ग्राम सालेहनगर बंगला बाजार थाना आशियाना जनपद लखनऊ को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयीं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts